Santosh Kumar | June 16, 2026 | 06:28 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार 17 जून तक मेरिट लिस्ट के बारे में आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं। राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट की घोषणा 19 जून को की जाएगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा निदेशालय (सीजीडीटीई) ने आज सीजी पीपीटी 2026 काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgdte.admissions.nic.in के माध्यम से अपना मेरिट स्टेटस देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का नतीजा 19 जून को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।
सीजी पीपीटी 2026 परीक्षा 7 मई को आयोजित की गई और नतीजे 2 जून को घोषित किए गए। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 11 से 15 जून तक हुई। अब मेरिट लिस्ट के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।
उम्मीदवार 17 जून तक मेरिट लिस्ट के बारे में आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं। राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट की घोषणा 19 जून को की जाएगी। अलॉटमेंट के बाद, उम्मीदवारों को अलॉट किए गए संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
उम्मीदवारों को 20 जून को सुबह 10 बजे से 24 जून को शाम 5:30 बजे के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। सीट स्वीकार करने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। काउंसलिंग शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Also readCG PET Result 2026: सीजी पीईटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, रिजित कुमार राठौर टॉपर
काउंसलिंग की प्रक्रिया मेरिट, पसंद भरने (चॉइस फिलिंग) और सीट की उपलब्धता के आधार पर की जा रही है। दूसरे राउंड की प्रक्रिया 26 जून से शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों को सीट नहीं मिलेगी, वे अगले राउंड में शामिल हो सकेंगे।
बोर्ड ने साफ़ किया है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन सीजी पीपीटी काउंसलिंग 2026 के जरिए दिया जाएगा।
अलीगढ़ जिले की वंदना सिंह ने सबसे अधिक मार्क्स हासिल करके यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा में टॉप किया है। यूपी बीएड रिजल्ट 2026 के साथ जारी मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में 6 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है, जो महिला उम्मीदवारों की बढ़ती भागीदारी और सफलता को दिखाता है।
Santosh Kumar