Santosh Kumar | June 16, 2026 | 05:03 PM IST | 1 min read
वंदना सिंह ने यूपी बीएड जेईई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल की। वंदना सिंह ने 359.329 अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया।

नई दिल्ली: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने यूपी बीएड 2026 रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। अलीगढ़ जिले की वंदना सिंह ने सबसे अधिक मार्क्स हासिल करके यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा में टॉप किया है। यूपी बीएड रिजल्ट 2026 के साथ जारी मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में 6 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है, जो महिला उम्मीदवारों की बढ़ती भागीदारी और सफलता को दिखाता है।
यूपी बीएड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से यूपी बीएड जेईई रिजल्ट और अपनी रैंक देख सकते हैं। यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा पूरे राज्य में 31 मई को आयोजित की गई।
वंदना सिंह ने यूपी बीएड जेईई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल की। जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, वंदना सिंह ने 359.329 अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया। वंदना ओबीसी कैटेगरी और साइंस स्ट्रीम से हैं।
अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरी रैंक हासिल की। उन्होंने 352.661 अंक प्राप्त करके मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। वह जनरल कैटेगरी से हैं और उन्होंने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा दी।
नीचे दी गई टेबल में यूपी बीएड जेईई 2026 के टॉप 10 मेरिट होल्डर्स की जानकारी दी गई है-
| रैंक | अभ्यर्थी का नाम | लिंग | श्रेणी | संकाय | अंक | जिला |
|---|---|---|---|---|---|---|
1 | वंदना सिंह | महिला | ओबीसी | विज्ञान | 359.329 | अलीगढ़ |
2 | नितिन पचौरी | पुरुष | सामान्य | विज्ञान | 352.661 | अलीगढ़ |
3 | खुशी अजय मिश्रा | महिला | सामान्य | विज्ञान | 349.327 | जौनपुर |
4 | प्रिया पटेल | महिला | ओबीसी | विज्ञान | 341.994 | वाराणसी |
5 | प्रगति तिवारी | महिला | सामान्य | विज्ञान | 340.661 | वाराणसी |
6 | अबूबकर | पुरुष | ओबीसी | कला | 338.659 | मथुरा |
7 | सुचित पांडेय | पुरुष | सामान्य | कला | 337.326 | मिर्जापुर |
8 | संजना यादव | महिला | ओबीसी | कला | 334.660 | जौनपुर |
9 | अंतरिक्ष शर्मा | पुरुष | सामान्य | कला | 333.327 | दक्षिण-पूर्व दिल्ली |
10 | स्नेहा सक्सेना | महिला | सामान्य | कला | 331.993 | शाहजहांपुर |
इस साल परीक्षा के लिए लगभग 4,44,958 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में दो पेपर थे जिनमें सामान्य ज्ञान, भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और शिक्षण योग्यता (टीचिंग एप्टीट्यूड) जैसे विषय शामिल थे।
Santosh Kumar