CG Police SI Final Result: सीजी पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट cgpolice.gov.in पर जारी, चयनित कैंडिडेट की सूची जांचें
Abhay Pratap Singh | October 28, 2024 | 01:41 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों को अपर्याप्त संख्या के चलते सीजी पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए सभी पदों को नहीं भरा जा सका।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस ने आज यानी 28 अक्टूबर (सोमवार) को सूबेदार/ सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। सीजी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
सीजी पुलिस एसआई अंतिम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती 2021 रिजल्ट में चयनित उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जेंडर, जन्मतिथि, कैटेगरी और पद शामिल है। सीजी एसआई फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आधिकारिक सूचना में बताया कि कुल 975 रिक्तियों के लिए 959 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। पात्र उम्मीदवारों की अपर्याप्त संख्या के कारण शेष रिक्तियों को भरा नहीं जा सका। बता दें कि, सीजी पुलिस एसआई भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 975 पदों को भरा जाना था।
सीजी पुलिस ने कहा कि आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार जो अनारक्षित श्रेणी की रिक्तियों के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और चयन प्रक्रिया के लिए प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में अनारक्षित श्रेणियों के खिलाफ अर्हता प्राप्त करते हैं, उन्हें अनारक्षित श्रेणियों के लिए रिक्तियों के लिए अनुशंसित किया गया है।
अंतिम मेरिट सूची छत्तीसगढ़ शासन के आरक्षण नियमों के साथ-साथ अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों एवं उनकी वरीयता के अनुसार तैयार की गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CG Police SI final result 2024: रिजल्ट कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीजी पुलिस एसआई रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर विजिट करें।
- सूबेदार/सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, 2021 अंतिम परिणाम पृष्ठ खोलें।
- इसके बाद पीडीएफ डाउनलोड करें और रोल नंबर/जन्मतिथि/ नाम जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल