CG PET 2024: छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए आवेदन vyapam.cgstate.gov.in पर शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | March 6, 2024 | 10:18 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (सीजीपीईटी) परीक्षा 2024 सीपीईबी द्वारा 6 जून को आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीपीईबी) ने छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (सीजीपीईटी) आवेदन पत्र 2024 जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजीपीईटी आवेदन पत्र 2024 भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है।
सीपीईबी बीई या बीटेक, बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग), बीटेक (फूड टेक), बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा (डीडीटी) में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीजीपीईटी 2024 परीक्षा आयोजित कर रहा है। बोर्ड ने 6 जून, 2024 को पेन और पेपर मोड में सीजी पीईटी 2024 परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है।
CG PET 2024: पंजीकरण शुल्क
सीजी पीईटी 2024 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है।
Chhattisgarh PET 2024: पात्रता मानदंड
सीजी पीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी और गणित के साथ-साथ वैकल्पिक विषयों में से एक के रूप में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी के साथ कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो सीजी पीईटी 2024 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों की आयु न्यूनतम 16 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 1 जुलाई 2024 को या उससे पहले 30 वर्ष होनी चाहिए। महिला/एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
CG PET 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके Chhattisgarh Pre-Engineering Test के लिए आवेदन प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- Homepage के शीर्ष पर 'Online Application' अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां आप सीपीईबी द्वारा जारी सभी अधिसूचना के बारे में देख सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे 'Online Application Form' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
- यदि पहले से पंजीकृत हैं तो मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज करके आगे बढ़ें।
- आवेदन फॉर्म पर विवरण दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करें।
- भुगतान शुल्क जमा करें और पुष्टीकरण फॉर्म Download कर लें।
अगली खबर
]CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा कल होगा जारी, परीक्षा 11 मार्च से
सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग