Santosh Kumar | March 6, 2024 | 09:36 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कुल 157 विषयों के लिए 11 से 28 मार्च तक 3 पालियों में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड कल यानी 7 मार्च को जारी किया जाएगा। सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
बता दें कि CUET PG 2024 परीक्षा भारत और देश के बाहर 24 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 11 से 28 मार्च तक 3 पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी।
एनटीए ने कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा सीयूईटी पीजी 2024 की सिटी सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शहर सूचना पर्ची की जांच कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 कुल 157 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा।
Also readCUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, pgcuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से CUET PG 2024 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-
जारी अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।