CG NEET UG Counselling 2024: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 मेरिट लिस्ट कल होगी जारी, देखें शेड्यूल
Saurabh Pandey | August 26, 2024 | 03:47 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन सूची जारी करना, दस्तावेज सत्यापन और आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना शामिल है।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ (सीजीडीएमई) कल यानी 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए मेरिट सूची जारी करेगा। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ नीट यूजी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in पर लॉगिन करना होगा।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, छत्तीसगढ़ नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 28 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी और परिणाम 30 अगस्त को घोषित किया जाएगा। इसके बाद, आवंटित संस्थान 31 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करेंगे।
CG NEET UG Counselling 2024: दस्तावेजों की सूची
- नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
- नीट यूजी 2024 रिजल्ट
- कक्षा 10 की मार्कशीट/जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- छत्तीसगढ़ राज्य आवासीय प्रमाण पत्र
- छत्तीसगढ़ राज्य चरित्र प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
CG NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
- छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 मेरिट सूची - 27 अगस्त 2024
- छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम - 30 अगस्त 20244
- आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग - 31 अगस्त से 5 सितम्बर 2024
- छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग - 9 सितम्बर से 18 सितम्बर 2024
- छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम - 23 सितम्बर 2024
- छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 संस्थान रिपोर्टिंग - 24 सितम्बर से 27 सितम्बर 2024
- छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2024 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड चॉइस फिलिंग - 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024
- छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2024 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड सीट आवंटन परिणाम - 16 अक्टूबर 2024
- आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग - 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड चॉइस फिलिंग - 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन परिणाम - 24 अक्टूबर 2024
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड इंस्टीट्यूट रिपोर्टिंग - 25 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024
छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2024 मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवार रोल नंबर, राज्य रैंक, श्रेणी, अखिल भारतीय रैंक, अंक और ओवरऑल प्रतिशत जैसे विवरण पा सकेंगे। छत्तीसगढ़ एमबीबीएस/बीडीएस 2024 मेरिट सूची NEET UG 2024 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश छत्तीसगढ़ एमबीबीएस/बीडीएस मेरिट सूची 2024 पीडीएफ के आधार पर किया जाएगा।
Also read NEET PG Admission 2024: नीट पीजी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 30 अगस्त को nbe.edu.in पर होंगे जारी
Chhattisgarh NEET counselling 2024: एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स
- पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर - 189 सीट
- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर - 148 सीट
- शासकीय मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव - 104 सीट
- स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर - 104 सीट
- स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ - 82 सीट
- चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, दुर्ग - 164 सीट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी