Abhay Pratap Singh | August 26, 2024 | 10:52 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा नीट पीजी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत परिणाम 30 अगस्त को जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नीट पीजी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
इससे पहले, एनबीईएमएस ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) का परिणाम घोषित किया था। विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ पर्सेंटाइल की घोषणा करते हुए एनबीईएमएस ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा चिह्नित प्रतिक्रियाओं का कोई पुनर्मूल्यांकन, पुनर्जांच या पुनर्योग नहीं होगा।
बोर्ड द्वारा नीट पीजी 2024 रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ अंक की भी घोषणा की गई थी। नीट रिजल्ट 2024 का मूल्यांकन आईआईटी दिल्ली की नॉर्मलाइजेशन पद्धति के आधार पर किया गया। वहीं, नीट पीजी 2024 परिणाम से असंतुष्ट छात्रों में नाराजगी देखी गई। नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी।
एनबीईएमएस ने जारी अधिसूचना में कहा कि, “नीट-पीजी 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 30 अगस्त 2024 को या उसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट https://nbe.edu.in/ के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं।” नीट पीजी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
एनबीईएमएस ने आगे कहा कि अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए मेरिट स्थिति अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटा सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची/श्रेणीवार मेरिट सूची राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा उनकी योग्यता/पात्रता मानदंड, लागू दिशा-निर्देशों/नियमों और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे: