CG MSc Nursing Result 2026: सीजी एमएससी नर्सिंग रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, स्वप्नाली पटेल बनीं टॉपर

Santosh Kumar | June 12, 2026 | 10:35 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी एमएससी नर्सिंग रिजल्ट व फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

स्वप्नाली पटेल ने एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में टॉप रैंक हासिल किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने आज सीजी एमएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा के रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। स्वप्नाली पटेल ने एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में टॉप रैंक हासिल किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी एमएससी नर्सिंग रिजल्ट व फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी व्यापम ने रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की है।

सीजी व्यापम ने 14 मई को एमएससी नर्सिंग परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा के लिए मॉडल उत्तर पहले ही जारी किए गए थे, और विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों का समाधान करने के बाद अंतिम आंसर-की तैयार की गई।

MSc Nursing Final Answer Key 2026: एमएससी नर्सिंग मेरिट लिस्ट विवरण

उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपनी प्रोफाइल में लॉग इन करके सीजी पीईटी रिजल्ट देख सकते हैं। सीजी पेट फाइनल आंसर की पीडीएफ आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।

मेरिट सूची में उम्मीदवारों का सीरियल नंबर, रोल नंबर, आवेदन संख्या और नाम शामिल है, साथ ही उनकी श्रेणी, कक्षा का प्रकार, लिंग, जन्म तिथि, विकलांगता, विकलांगता का प्रकार, निवास और कुल अंक जैसी जानकारी भी शामिल है।

Also read CG PPHT Model Answer 2026: सीजी पीपीएचटी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 17 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

CG MSc Nursing Result 2026: सीजी एमएससी नर्सिंग रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • उम्मीदवार रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

CG MSc Nursing Merit List 2026: टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

सीजी एमएससी नर्सिंग मेरिट लिस्ट 2026 में टॉप 10 उम्मीदवारों की जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है-

श्रेणी रोल नंबर

अभ्यर्थी का नाम

लिंग मार्क्स

1

25112210

स्वप्नाली पटेल

महिला

89

2

25112008

लुबी

महिला

85

3

13072225

अंकित गुप्ता

पुरुष

84

4

13072089

श्रद्धा

महिला

84

5

13062336

हेमंत साहू

पुरुष

83

6

25092312

हेमा नायक

महिला

82

7

25152140

लोकेश नायक

पुरुष

82

8

25112289

शालू मेश्राम

महिला

82

9

25132046

राकेश पटेल

पुरुष

81

10

25112033

आदित्यन

पुरुष

80

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]