CG Mandi SI Answer Key 2026: सीजी मंडी एसआई मॉडल आंसर की जारी, 12 मई तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | May 7, 2026 | 04:33 PM IST | 2 mins read
सीजी मंडी सब इंस्पेक्टर आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज सीजी राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक (SI) लिखित भर्ती परीक्षा (MBSI26) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी मंडी एसआई मॉडल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी मंडी बोर्ड एसआई आंसर की 2026 पर प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। सीजी मंडी एसआई आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। हालांकि, उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
नोटिस में कहा गया कि, “भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 7 मई से उपलब्ध है। अभ्यर्थी प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 12 मई, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर पेश की गई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।”
आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। चुनौती को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के तैयार रखें। बिना प्रमाण व शुल्क भुगतान के उठाई गई किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और सीजी मंडी एसआई रिजल्ट 2026 जारी की जाएगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीजी मंडी एसआई भर्ती 2026 परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
CG Mandi Board SI Model Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी मंडी एसआई मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
- फिर, ‘सीजी मंडी बोर्ड उप निरीक्षक’ लिंक पर क्लिक करें।
- मॉडल आंसर की जांचें और आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा