CG Amin Result 2025: छत्तीसगढ़ अमीन रिजल्ट, फाइनल आंसर की vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | January 20, 2026 | 04:40 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम की तरफ से अमीन के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (WRDA25) का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को किया गया था।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीजी व्यापम द्वारा रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से सीजी अमीन रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीजी अमीन फाइनल उत्तर कुंजी भी डाउनलोड कर देख सकते है। व्यापम द्वारा सीजी अमीन प्रोविजनल आंसर की 19 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी।
सीजी व्यापम की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अमीन के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (WRDA25) का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया, जिसे 20 जनवरी 2026 को व्यापम की वेबसाइट पर अमीन भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम के रूप में घोषित किया गया।
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच