Trusted Source Image

IPPB GDS Executive Result 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस एग्जिक्यूटिव फाइनल रिजल्ट ippbonline.bank.in पर जारी

Saurabh Pandey | January 20, 2026 | 01:58 PM IST | 1 min read

आईपीपीबी जीडीएस एग्जिक्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाना है। मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

आईपीपीबी में जीडीएस एग्जिक्यूटिव पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रुपये वेतन प्रदान किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईपीपीबी में जीडीएस एग्जिक्यूटिव पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रुपये वेतन प्रदान किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) एग्जिक्यूटिव परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईपीपीबी की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 213 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आईपीपीबी ने जीडीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।

आईपीपीबी जीडीएस एग्जिक्यूटिव फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों की पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, सर्कल/राज्य और पोस्टिंग का स्थान शामिल है।

Also read RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना संशोधित, अब 31 जनवरी से करें अप्लाई, कुल वैकेंसी 22,000

IPPB GDS Executive 2025 Final Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.bank.in पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर 'IPPB GDS Executive 2025 Final Result' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  4. अब अंत में रिजल्ट पीडीएफ का एक प्रिंट आउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications