CSU Non Teaching Recruitment 2026: सीएसयू नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती शुरू, sanskrit.nic.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 18, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होगी, और उसके बाद स्व-सत्यापित फिजिकल हार्डकॉपी जमा करनी भी होगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने अपने प्रशासनिक और तकनीकी विभागों में 144 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sanskrit.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2026 है।
इस भर्ती अधिसूचना में अनुभाग अधिकारी, सहायक, तकनीकी सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और अन्य प्रशासनिक पदों सहित कई पदों के लिए 144 रिक्तियां शामिल हैं।
- अनारक्षित - 84 पद
- एससी -16 पद
- एसटी -7 पद
- ओबीसी - 25 पद
- ईडब्ल्यूएस - 12 पद
CSU Non Teaching Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sanskrit.nic.in पर जाएं।
- अब भर्ती या करियर सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें।
- अब अंत में कंपर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
हार्ड कॉपी प्राप्त होने की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन की विधिवत हस्ताक्षरित हार्डकॉपी, सभी संबन्धित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 15 दिनों के भीतर पंजीकृत डाक के माध्यम से "कुलसचिव, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, संस्थानिक क्षेत्र, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058 को भेजनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन और हार्डकॉपी दोनों जमा करना अनिवार्य
आवेदकों को समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और हार्डकॉपी दोनों जमा करना अनिवार्य है। इस दोहरी आवश्यकता को पूरा न करने पर बिना किसी सूचना के आवेदन निरस्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होगी, और उसके बाद स्व-सत्यापित फिजिकल हार्डकॉपी जमा करनी भी होगी।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण भर्ती 2026 के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट उत्तीर्ण करना होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
अगली खबर
]RSSB Junior Instructor 2024: आरएसएसबी ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए स्क्रूटनी फॉर्म व डीवी शेड्यूल किया जारी
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर इस संबंध में अधिसूचना प्रकाशित की है। विभिन्न ट्रेडों में चुने गए उम्मीदवार अब निर्धारित तिथियों पर ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं और डीवी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’