Central Bank of India SO Admit Card 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ एडमिट कार्ड जारी, 10 मार्च को परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 6, 2024 | 07:16 PM IST | 1 min read
सीबीआई एसओ 2024 परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही इंटरव्यू में शामिल होंगे।
नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर सीबीआई एसओ 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीआई एसओ 2024 परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को होगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) की आवश्यकता होगी।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। सीबीआई एसओ परीक्षा के पेपर में स्ट्रीम स्पेसिफिक के 60 प्रश्न, कंप्यूटर नॉलेज पर आधारित 20 प्रश्न और बैंकिंग से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर चौथाई अंक काटा जाएंगा।
CBI SO Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट सीबीआई एसओ हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध “call letter Specialist Officers in various streams” लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
- अब स्क्रीन पर सीबीआई एसओ एडमिट कार्ड 2024 प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CBI SO Exam 2024: चयन प्रक्रिया
- सीबीआई एसओ भर्ती 2024 के तहत लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
- सामान्य वर्ग से उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले दौर में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
- अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45% तय किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी