CCRAS Group A B C Answer Key 2025: सीसीआरएएस ग्रुप ए, बी, सी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 21 जनवरी तक एक्टिव
Saurabh Pandey | January 19, 2026 | 06:41 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित शुल्क एवं उपयुक्त साक्ष्य के बिना प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत की गई आपत्तियों को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान केंद्रीय परिषद (CCRAS) ने ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति विंडो खोल दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब 19 जनवरी से 21 जनवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने 16 जनवरी को ग्रुप A, B और C की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
अभ्यार्थी अपने आईडी/पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपने संबंधित विषय के प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि कोई आपत्ति हो, तो अभ्यर्थी 19 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 को रात्रि 23:59 बजे तक आपत्ति से संबंधित उपयुक्त साक्ष्य सहित अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
CCRAS Group A, B, C Answer Key 2025: आपत्ति शुल्क
उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए प्रति आपत्ति 300 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत की गई आपत्ति को वैध पाया जाता है, तो जमा की गई शुल्क राशि अभ्यर्थी को वापस कर दी जाएगी। जिन आपत्तियों को अवैध पाया जाएगा, उन पर जमा की गई शुल्क राशि जब्त कर ली जाएगी। विषय विशेषज्ञ/इस परिषद का निर्णय अंतिम निर्णय होगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित शुल्क एवं उपयुक्त साक्ष्य के बिना प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत की गई आपत्तियों को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर जारी होगा रिजल्ट
उम्मीदवारों द्वारा आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा और फाइनल उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही परीक्षार्थियों का रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जाएगा। अनुमान के मुताबिक नतीजों का एलान अगले महीने तक किया जा सकता है।
CCRAS Group A, B, C Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ccras25.onlineregistrationform.org पर जाएं।
- सीसीआरएएस ग्रुप A, B, C भर्ती 2025 से संबंधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब अपना विषय चुनें।
- प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देखें और इसे डाउनलोड करें।
Also read Bihar JR Recruitment 2026: बिहार जूनियर रेजीडेंट भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें
CCRAS Group A, B, C Answer Key 2025: परीक्षा कब हुई थी?
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) द्वारा ग्रुप A, B और C के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
- ग्रुप ए के पदों (अनुसंधान अधिकारी) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 70 अंक की और इंटरव्यू 30 अंक का है।
- ग्रुप बी और सी के पदों (यूडीसी, एलडीसी, एमटीएस, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स) के लिए केवल 100 अंकों की सीबीटी ही होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल