CCI Vacancy 2026: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग विभिन्न पदों पर करेगा भर्ती, 195 स्वीकृत पद में 42% खाली
Press Trust of India | October 25, 2026 | 05:21 PM IST | 1 min read
सीसीआई नियामक बाजार में विभिन्न क्षेत्रों में अनुचित व्यावसायिक व्यवहार पर नजर रखता है और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का काम करता है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) श्रमबल बढ़ाने के अपने प्रयासों के तहत प्रतिनियुक्ति के आधार पर पेशेवर और प्रशासनिक पदों के लिए 41 लोगों की भर्ती करने की योजना बना रहा है। सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, सीसीआई और उसकी जांच इकाई महानिदेशक (डीजी) कार्यालय, दोनों में लोगों को भर्ती किया जाएगा।
यह नियामक बाजार में विभिन्न क्षेत्रों में अनुचित व्यावसायिक व्यवहार पर नजर रखता है और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का काम करता है। डीजी कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के आधार पर अपर महानिदेशक के दो पद और संयुक्त महानिदेशक के सात पद पर भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा प्रशासनिक पक्ष के 8 पद और उप महानिदेशक और सहायक उप महानिदेशक सहित उप महानिदेशक श्रेणी के 12 पद को भरा जाना है। Also read UP NMMS Admit Card 2026: यूपी एनएमएमएस एडमिट कार्ड entdata.co.in पर जारी, 1 नवंबर को होगी परीक्षा
नोटिस में कहा गया, “आवेदक केंद्र/राज्य सरकारों की अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय सिविल सेवाओं, स्वायत्त संगठनों, विनियामक प्राधिकरणों, विश्वविद्यालयों, अकादमिक या अनुसंधान संस्थानों के कर्मचारी होने चाहिए।”
सीसीआई में प्रतिनियुक्ति के आधार पर कुल 12 पद पर भर्ती की जाएगी। इनमें निदेशक (अर्थशास्त्र), संयुक्त निदेशक (वित्तीय विश्लेषण) और उप निदेशक (वित्तीय विश्लेषण) का 1-1 पद शामिल है, इसके अलावा उप निदेशक (वित्तीय विश्लेषण) के दो पद भी हैं।
ये नियुक्तियां संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन तीन साल के लिए होंगी। सीसीआई लंबे समय से श्रमबल की कमी से जूझ रहा है। पिछले साल, एक संसदीय समिति ने चिंता जताई थी कि नियामक के 195 स्वीकृत पद में 42 प्रतिशत खाली पड़े हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार