CBSE 10,12 Results 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं मार्कशीट डिजिलॉकर पर डाउनलोड करने के लिए 6 अंकों का कोड जारी
Saurabh Pandey | May 4, 2024 | 10:00 PM IST | 2 mins read
छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से यह पिन लेना होगा, क्योंकि इससे उन्हें डिजीलॉकर पर अपने सीबीएसई परिणाम मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणाम 20 मई के बाद जारी कर सकता है। इस बीच सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट्स के लिए एक्सेस कोड जारी किया गया है। जिसकी मदद से छात्र डिजीलॉकर वेबसाइट से अपनी मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए अपना 6 अंकों का सीबीएसई डिजीलॉकर पिन दर्ज करना होगा।
सीबीएसई ने डिजीलॉकर अकाउंट्स में सेव किए गए छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करने के लिए एक्सेस कोड जारी किया है। डिजीलॉकर अकाउंट्स के सक्रिय होने के बाद, छात्र 'जारी किए गए दस्तावेज़' सेक्शन के तहत अपने डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेजो तक पहुंच सकते हैं।
सीबीएसई की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि आप जानते हैं कि पिछले कई वर्षों से सीबीएसई एनईजीडी के साथ तकनीकी सहयोग से सीबीएसई के डिजिटल शैक्षणिक भंडार के माध्यम से डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज प्रदान करने के लिए हर साल कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए डिजीलॉकर अकाउंट्स खोल रहा है। रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद 'परिणाम मंजूषा', छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को और मजबूत करने के लिए सीबीएसई ने छात्रों के डिजीलॉकर अकाउंट्स के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड आधारित एक्टिवेशन शुरू किया गया है।
स्कूलों को छात्रवार एक्सेस कोड फाइल जारी
सीबीएसई ने यह भी कहा कि स्कूलों को छात्रवार एक्सेस कोड फाइल उनके डिजीलॉकर अकाउंट्स में उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूल फाइल से एक्सेस कोड को डाउनलोड कर अलग-अलग छात्रों तक प्रसारित कर सकते हैं। एक्सेस कोड डाउनलोड करने की पूरी जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
डिजीलॉकर एक्सेस कोड डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले स्कूलों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.digilocker.gov.in पर जाना होगा।
- अब डाउनलोड एक्सेस कोड फाइल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां से स्कूल एक्सेस कोड फाइल डाउनलोड कर सकेंगे।
- 10वीं की एक्सेस कोड फाइल डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड एक्सेस कोड फाइल X पर क्लिक करें।
- 12वीं की एक्सेस कोड फाइल डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड एक्सेस कोड फाइल XII पर क्लिक करें।
- एक्सेस कोड फाइल डाउनलोड करने के बाद स्कूल छात्रों को 6 अंकों का कोड दे सकते हैं।
- इसके अलावा छात्रों को अपने डिजिलॉकर अकाउंट्स में एक्सेस करने के लिए यूजर मैन्युअल दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज