CBSE 2024: दुबई में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का खुलेगा क्षेत्रीय कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 08:13 PM IST | 1 min read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी विदेशी स्कूल दुबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली (पूर्व) का अधिकार क्षेत्र विदेशी स्कूलों को छोड़कर वही रहेगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: दुबई में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का क्षेत्रीय कार्यालय और उत्कृष्टता केंद्र खोला जाएगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। सीबीएसई के दुबई कार्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि “9 मई 2023 को आयोजित बैठक में संबद्धता समिति की मंजूरी और 14 जून 2023 को आयोजित बैठक में शासकीय निकाय द्वारा बहाली और उसके बाद बोर्ड नियंत्रण प्राधिकारी यानी सचिव, शिक्षा मंत्रालय और सरकार की मंजूरी के परिणामस्वरूप भारत का एक नया क्षेत्रीय कार्यालय और उत्कृष्टता केंद्र संयुक्त अरब अमीरात दुबई में खोला जाएगा।”
बोर्ड की नोटिस में बताया गया कि, “अब से, क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली (पूर्व) का अधिकार क्षेत्र शैक्षणिक सत्र 2024-25 से विदेशी स्कूलों को छोड़कर वही रहेगा।”
Also read CBSE Board Exam: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 से साल में दो बार होगी आयोजित, शिक्षा मंत्री की घोषणा
सीबीएसई बोर्ड ने बताया कि दुबई क्षेत्रीय कार्यालय के संचालन के बाद उत्कृष्टता केंद्र अपनी प्रशिक्षण गतिविधियाँ शुरू करेगा। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी विदेशी स्कूल दुबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आएंगे।
पिछले साल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुबई में सीबीएसई कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अबू धाबी में प्रारंभिक शिक्षा राज्य मंत्री और ADEK की अध्यक्ष एचई सारा मुसल्लम से मुलाकात की थी।
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात का दो दिवसीय दौरे किया था। इस दौरान 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में दुबई में एक नया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि 1.5 लाख से अधिक भारतीय स्टूडेंट यूएई में पढ़ रहे हैं।
अगली खबर
]MP ANM Recruitment 2024: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, रेडियोग्राफर समेत 3,323 पदों पर होगी नियुक्ति
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 फरवरी को जारी परिणाम के बाद स्वास्थ्य विभाग में 3323 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रेडियोग्राफर ग्रेड-3 के 104 पद भरे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी