CBSE Parenting Calendar 2025: सीबीएसई पैरेंटिग कैलेंडर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 28 मार्च को लॉन्च होगा
Abhay Pratap Singh | March 26, 2025 | 09:31 PM IST | 1 min read
सीबीएसई पेरेंटिंग कैलेंडर का आधिकारिकतौर पर लॉन्च सीबीएसई के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल youtube.com/live/yA3FqszIB08 पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ‘पैरेंटिंग कैलेंडर’ 28 मार्च, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। सीबीएसई पैरेंटिग कैलेंडर माता-पिता व अभिभावकों को विद्यार्थियों की शिक्षा में सक्रिय रूप से शामिल होने और उनकी प्रगति में सहयोग करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सीबीएसई के अनुसार, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। स्कूलों, शिक्षकों और अभिभावकों को सशक्त बनाकर प्रत्येक बच्चे की अद्वितीय क्षमताओं को पहचानने, माता-पिता और छात्रों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को बढ़ावा देना तथा छात्रों के लिए एक सुसंगत समर्थन प्रणाली का निर्माण करते हुए निरंतर संचार सुनिश्चित करना है।
सीबीएसई पैरेंटिग कैलेंडर का उद्देश्य-
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सीबीएसई पैरेंटिग कैलेंडर के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- अभिभावक-शिक्षक साझेदारी को मजबूत करना।
- खुले संवाद को बढ़ावा देना।
- छात्र कल्याण को बढ़ावा देना।
- समग्र विकास के लिए छात्रों के परिणामों में सुधार।
नोटिस के अनुसार, “पेरेंटिंग कैलेंडर में स्कूलों और अभिभावकों के बीच सार्थक सहभागिता को सुविधाजनक बनाने के लिए संरचित अभिविन्यास, बैठकें और पहल शामिल होंगी। यह प्रभावी बातचीत के लिए सिफारिशें प्रदान करेगा और छात्रों के विकास और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सहयोग को प्रोत्साहित करेगा।”
सीबीएसई पेरेंटिंग कैलेंडर का आधिकारिक लॉन्च सीबीएसई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 28 मार्च, 2025 (शुक्रवार) को शाम 4:00 बजे किया जाएगा। सीबीएसई ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लिंक - https://youtube.com/live/yA3FqszIB08 है।
सीबीएसई ने सूचना में कहा कि सभी स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक, काउंसलर, वेलनेस एजुकेटर और अभिभावकों को पेरेंटिंग कैलेंडर के उद्देश्यों, अभिभावक-विद्यालय सहयोग को मजबूत करने में इसकी भूमिका और छात्र कल्याण पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए लाइव लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। हम सभी हितधारकों को इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार