CBSE Tier 2 Result 2026: सीबीएसई इसी महीने जारी करेगा केवीएस, एनवीएस एवं ईएमआरए टियर 2 भर्ती परीक्षा के रिजल्ट

Abhay Pratap Singh | August 8, 2026 | 11:57 AM IST | 2 mins read

सीबीएसई टियर 2 रिक्रूटमेंट एग्जाम 2026 के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीबीएसई टियर-2 भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम अगस्त माह के मध्य में जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) की टियर 2 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई टियर 2 भर्ती 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे।

सीबीएसई ने बताया कि परिणाम अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। मार्च 2026 में केवीएस, एनवीएस और ईएमआरएस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टियर-2 परीक्षाओं के परिणाम को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्टों के बाद सीबीएसई ने स्थिति स्पष्ट की है।

बोर्ड ने 7 अगस्त को जारी एक नोटिस में बताया कि, “टियर-2 के परिणाम अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।” सीबीएसई टियर 2 रिक्रूटमेंट एग्जाम 2026 के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Also read BPSC TRE 4 Notification Date 2026: बीपीएससी टीआरई 4 अधिसूचना 15 से 20 अगस्त के बीच, एसटेट पर क्या है अपडेट?

सीबीएसई टियर 2 भर्ती 2026 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। 68 विषयों की 2.1 लाख से अधिक वर्णनात्मक उत्तर-पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। पोर्टल पर उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट की इमेज प्रदर्शित करने तथा ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

बोर्ड ने आगे बताया कि, डिस्क्रिप्टिव उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फिजिकल रुप से किया जा रहा है और यह काम अब अपने अंतिम चरण में है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करने और बिना पुष्टि वाली जानकारी या अफ़वाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

CBSE Tier 2 Recruitment Exam 2026 Result: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीबीएसई टियर 2 भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जांच सकते हैं:

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • सीबीएसई टियर 2 भर्ती परीक्षा - रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करें।
  • उम्मीदवार रिजल्ट जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]