CBSE DRQ Skill Test Admit Card 2026: सीबीएसई डीआरक्यू स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक cbse.gov.in पर एक्टिव
Santosh Kumar | July 9, 2026 | 11:04 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा (डीआरक्यू) 2026 के तहत ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए स्किल टेस्ट के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड की ओर से सीबीएसई डीआरक्यू स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है।
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए टियर-1 और टियर-2 परीक्षाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं।
शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई डीआरक्यू स्किल टेस्ट 11 जुलाई को अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई डीआरक्यू स्किल टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी ले जाना जरूरी है।
CBSE DRQ Skill Test Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम सीबीएसई डीआरक्यू स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- सीबीएसई डीआरक्यू स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या व जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
- सीबीएसई डीआरक्यू स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
CBSE DRQ Skill Test Admit Card 2026: सीबीएसई डीआरक्यू हेल्पडेस्क
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 124 पदों के लिए दिसंबर 2025 में आवेदन मांगे गए। सिलेक्शन प्रोसेस में टियर-1, टियर-2, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। स्किल टेस्ट चयन प्रक्रिया का एक अहम चरण है।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। किसी भी सवाल के लिए, उम्मीदवार 011-24050353, 011-24050354 पर संपर्क कर सकते हैं या drq2026@cbseshiksha.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]राजस्थान एलडीसी परीक्षा में गलत तरीके अपनाने के आरोप में केंद्र अधीक्षक सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
प्राथमिकी में एक परीक्षा केंद्र के अधीक्षक उम्मेद सिंह, इंविजिलेटर भीम सिंह और जालम सिंह, रिलीविंग अध्यापक पदम सिंह और अभ्यर्थी मनु कंवर को आरोपी बनाया गया है। मामला राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज किया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा