CBSE CTET 2024: सीबीएसई सीटेट एग्जाम 14 दिसंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और परीक्षा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | October 28, 2024 | 11:39 AM IST | 2 mins read
सीटेट 2024 तैयारी के लिए उम्मीदवारों को केवल NCTE द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 14 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (CTET 2024) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीबीएसई जल्द ही सीटेट 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर सकता है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई सीटेट एग्जाम पहले 1 दिसंबर 2024 को होनी थी, जिसे बाद में बदलकर 15 दिसंबर कर दिया गया था। हालांकि, बोर्ड के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते सीटीईटी तिथि एक बार फिर संशोधित कर 14 दिसंबर कर दी गई है।
सीटीईटी 2024 एग्जाम देश भर में बनाए गए 136 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीबीएसई नोटिस में कहा गया कि जिन परीक्षा शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होगी, वहां पर सीटेट परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को सीटेट तैयारी के लिए केवल NCTE द्वारा अनुमोदित किताबों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
CTET 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र ले जाना चाहिए। सीटेट 2024 एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम और पेपर का समय सहित अन्य जानकारी प्रदर्शित होगी। किसी भी त्रुटि के मामले में अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट करना चाहिए।
CTET December 2024: परीक्षा शेड्यूल
CTET दिसंबर 2024 में दो पेपर होंगे। पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 5 से 8 के शिक्षकों के लिए है आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर 1 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए है।
CTET December 2024 Admit Card: लॉगिन क्रेडेंशियल
सीटेट 2024 दिसंबर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम