CTET Answer Key 2024: सीबीएसई सीटेट आंसर की चैलेंज का आज आखिरी दिन, ctet.nic.in से दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | July 27, 2024 | 09:12 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटेट 2024 आंसर की विषय विशेषज्ञों द्वारा चुनौतियों की समीक्षा के बाद रिजल्ट के साथ सीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी घोषित की जाएगी। इसके बाद बोर्ड सभी पात्र उम्मीदवारों की सीटीईटी मार्कशीट को डिजीलॉकर खाते में डिजिटल प्रारूप में अपलोड करेगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जुलाई 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। सीटेट आंसर-की को चैलेंज करने का आज यानी 27 जुलाई आखिरी दिन है। सीटेट प्रोविजनल आंसर-की उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जुलाई 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। सीटेट आंसर-की को चैलेंज करने का आज यानी 27 जुलाई आखिरी दिन है। सीटेट प्रोविजनल आंसर-की उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है।
सीबीएसई सीटेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
सीबीएसई सीटेट प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का आपत्ति शुल्क देकर आंसर- की को चैलेंज कर सकते हैं। आपत्ति शुल्क के भुगतान के बिना चुनौतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
CTET Answer Key: परीक्षा तिथियां
सीबीएसई सीटेट 7 जुलाई को देश भर के 136 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया।
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा पेपर
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया है और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनने के लिए पात्र हैं।
सीटेट उत्तीर्ण प्रतिशत के अनुसार, CTET परीक्षा में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को TET पास माना जाएगा। बोर्ड ने कहा कि स्कूल प्रबंधन (सरकारी, स्थानीय निकाय, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त) अपनी मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, विकलांग व्यक्तियों आदि से संबंधित व्यक्तियों को रियायतें देने पर विचार कर सकते हैं।
अगली खबर
]CG PET 2024 Result: छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा का परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट
छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी पीईटी 2024 परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा