CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई 12th रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर और उमंग ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे
Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 11:07 AM IST | 2 mins read
इस वर्ष सीबीएसई क्लास 12 एग्जाम 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली लागू की गई है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in/ results.cbse.nic.in/ cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 12th रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर विद्यार्थी डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जांच सकेंगे। उम्मीदवारों को लॉगिन से पहले अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड संबंधी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, क्योंकि परिणाम घोषित होने पर भारी ट्रैफिक की उम्मीद है।
पिछले वर्ष, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2025 के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% दर्ज किया गया था। इस साल, सीबीएसई 12th 2026 एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
CBSE Class 12 Result Digilocker Umang: ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली
इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली लागू की गई है, जिसका उद्देश्य प्रक्रिया को तेज, अधिक सटीक और मैन्युअल त्रुटियों से मुक्त बनाना है। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
CBSE Class 12 Result 2026 Digilocker: डिजिलाकर से रिजल्ट कैसे जांचें
- डिजिलॉकर एप्लिकेशन डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
- छात्र अपने आधार नंबर/ मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें
- डैशबोर्ड पर “शिक्षा” अनुभाग में जाएं और “केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड” का चयन करें।
- फिर, “कक्षा 12वीं की मार्कशीट” पर जाएं और रोल नंबर व अन्य विवरण दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें, रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
CBSE Class 12 Result 2026 Umang: उमंग ऐप से परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीबीएसई क्लास 12th रिजल्ट 2026 उमंग ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे:
- मोबाइल फोन में UMANG एप्लिकेशन ओपन करें।
- फिर, छात्रों को साइन इन करना होगा।
- इसके बाद, सीबीएसई सेवाओं को खोजना होगा।
- ‘कक्षा 12 के परिणाम’ विकल्प का चयन करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर व सबमिट करें।
- सीबीएसई 12th ऑनलाइम मार्कशीट डाउनलोड करें।
CBSE Class 10 Result 2026: कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी
बोर्ड ने 15 अप्रैल, 2026 को सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया है, जिसमें 24,71,777 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। कुल 23,16,008 छात्र माध्यमिक विद्यालय परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण हुए। नवीनतम अपडेट के लिए सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार