CBSE 12th Result 2025: कक्षा 12वीं में कुल 1,11,544 छात्रों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक, जानें आंकड़े
Santosh Kumar | May 13, 2025 | 01:12 PM IST | 2 mins read
छात्र डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस जैसे अन्य तरीकों से भी सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज (13 मई) 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक रहा। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने यह घोषणा की। इस साल 88.39 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 87.98 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर एक्टिव है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
छात्र डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस जैसे अन्य तरीकों से भी सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं। इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 91.64 फीसदी लड़कियां और 85.70 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
CBSE Board Result 2025: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट विवरण
ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 50 प्रतिशत था। सीबीएसई रिजल्ट के अनुसार, इस साल कुल 1,11,544 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कुल परीक्षार्थियों का 6.59% है।
वहीं, 24,867 छात्रों ने 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो कुल का 1.47 प्रतिशत है। 1.29 लाख से अधिक उम्मीदवारों को पूरक परीक्षा देनी होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 16,92,794 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड में अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगर किसी छात्र को अपने सीबीएसई रिजल्ट 2025 को लेकर कोई संदेह है तो वह रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी मदद के लिए छात्र सीधे बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। एक या दो विषयों में फेल होने पर छात्र पूरक परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन दो से ज्यादा विषयों में फेल होने पर अगली साल पूरी परीक्षा फिर से देनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम