CBSE 12th Re-evaluation Result 2026: अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में हासिल किए 100 प्रतिशत अंक
Santosh Kumar | June 23, 2026 | 07:28 AM IST | 1 min read
अवनि ने बताया, "मैं सीबीएसई की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन का विकल्प खुलने का इंतजार कर रही थी और जैसे ही यह खुला, मैंने आवेदन किया। पुनर्मूल्यांकन के बाद मुझे 500 में से 500 अंक मिले। मैं इस परिणाम से बेहद खुश हूं।"
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowरांची: रांची की रहने वाली अवनि केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्होंने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के कॉमर्स विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं, जिससे वह राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बन गई हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
अवनि को कॉमर्स के सभी 5 विषयों में कुल 500 में से 500 अंक मिले हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, "जब 13 मई को मेरा रिजल्ट आया था, तब मुझे कुल 95.2 प्रतिशत अंक मिले थे। मेरे परिवार वाले मेरे अंकों से संतुष्ट थे, लेकिन मैं नहीं थी।"
CBSE 12th Re-evaluation Result 2026: अवनी केजरीवाल ने क्या कहा?
अवनि ने बताया, "मैं सीबीएसई की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन का विकल्प खुलने का इंतजार कर रही थी और जैसे ही यह खुला, मैंने आवेदन किया। पुनर्मूल्यांकन के बाद मुझे 500 में से 500 अंक मिले। मैं इस परिणाम से बेहद खुश हूं।"
पहले, अवनी को इंग्लिश कोर में 19 अंक और बिजनेस स्टडीज में 5 अंक कम मिले थे, जबकि अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स में उसे पूरे अंक मिले थे। इसके बाद, छात्रा ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया।
दोबारा जांच के बाद, उसे सभी 5 विषयों में 100 अंक मिले, जिससे उसका कुल स्कोर 500/500 हो गया। उसने अतिरिक्त विषय, ग्राफिक्स में भी 99 अंक हासिल किए। सीबीएसई ने 13 मई को मुख्य परिणाम घोषित किया था।
CBSE Re-evaluation Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार या री-चेकिंग के लिए आवेदन किया था, वे से डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।
छात्र किसी भी प्रकार की सहायता या समस्या के लिए resultcbse2026@cbseshiksha.in पर मेल कर सकते हैं या क्षेत्रीय कार्यालयों और हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
अगली खबर
]CBSE Curriculum: सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, सीएम ने कहा- मिथिला के लिए गर्व की बात
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल किया जाना मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई गौरव के लिए गर्व का विषय है।"
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल