CBSE 10th Second Board Exam 2026: सीबीएसई 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, रिपोर्टिंग टाइम जानें
Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 10:00 PM IST | 3 mins read
उम्मीदवारों को उचित स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित होना अनिवार्य है, साथ ही उन्हें अपना स्कूल पहचान पत्र और सीबीएसई द्वारा जारी प्रवेश पत्र भी लाना होगा। केवल निर्धारित स्टेशनरी सामग्री ही ले जाने की अनुमति है। परीक्षा परिसर के अंदर मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ले जाना सख्त वर्जित है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं के दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षाएं कल, 15 मई से शुरू की जाएंगी। बोर्ड की नई 'दो-संस्करण परीक्षा प्रणाली' के तहत शुरू किए गए इस वैकल्पिक परीक्षा चक्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक तनाव को कम करना और उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए एक अतिरिक्त अवसर प्रदान करना है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा की अवधि विषय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे या 1:30 बजे तक रहेगी।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए छात्रों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे स्थानीय यातायात और मौसम की स्थिति को देखते हुए केंद्रों के लिए समय से काफी पहले निकलें। परीक्षार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा और अपने साथ स्कूल का पहचान पत्र (ID Card) तथा सीबीएसई द्वारा जारी एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
Cbse class 10th Result 2026: रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की दूसरे चरण की परीक्षाओं के परिणाम जून 2026 के अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है। जो छात्र इस दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ रहे हैं, वे 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से अपने पहले चरण के परिणामों का उपयोग जारी रख सकते हैं। छात्रों को उनके अंतिम पासिंग सर्टिफिकेट और मेरिट सर्टिफिकेट दूसरे चरण के परिणामों की घोषणा के बाद ही जारी किए जाएंगे।
Cbse class 10th Result 2026: ड्रेस कोड और आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को उचित स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित होना अनिवार्य है, साथ ही उन्हें अपना स्कूल पहचान पत्र और सीबीएसई द्वारा जारी प्रवेश पत्र भी लाना होगा। केवल निर्धारित स्टेशनरी सामग्री ही ले जाने की अनुमति है। परीक्षा परिसर के अंदर मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ले जाना सख्त वर्जित है।
CBSE Class 10 Second Board Exams 2026: परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा की तिथि
|
समय
|
विषय
|
|
15 मई 2026 (शुक्रवार)
|
सुबह 10:30 बजे से - दोपहर 1:30 बजे तक
|
गणित स्टैंडर्ड (041) गणित बेसिक (241)
|
|
16 मई 2026 (शनिवार)
|
सुबह 10:30 बजे से - दोपहर 1:30 बजे तक
|
अंग्रेजी कम्युनिकेटिव (101) अंग्रेजी भाषा और साहित्य (184)
|
|
18 मई 2026 (सोमवार)
|
सुबह 10:30 बजे से - दोपहर 1:30 बजे तक
|
विज्ञान (086)
|
|
19 मई 2026 (मंगलवार)
|
सुबह 10:30 बजे से - दोपहर 1:30 बजे तक
|
हिंदी कोर्स-A (002), उर्दू कोर्स-A (003), पंजाबी (004), बंगाली (005), तमिल (006), तेलुगु (007), मराठी (009), गुजराती (010), मणिपुरी (011), मलयालम (012), ओडिया (013), असमिया (014), कन्नड़ (015), अरबी (016), तिब्बती (017), फ्रेंच (018), जर्मन (020), नेपाली (024), लिम्बू (025), लेप्चा (026), भोटि (088), तेलुगु तेलंगाना (089), कोकबोरोक (091), बोडो (092), जापानी (094), भूटिया (095), स्पेनिश (096), मिजो (098), संस्कृत कम्युनिकेटिव (119), राय (131), उर्दू कोर्स-B (303)
|
|
19 मई 2026 (मंगलवार)
|
सुबह 10:30 बजे से - दोपहर 1:30 बजे तक
|
हिंदुस्तानी संगीत वोकल (034), हिंदुस्तानी संगीत Mel Ins (035), होम साइंस (064), हिंदी कोर्स-B (085), रिटेल (401), इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म (406)
|
|
20 मई 2026 (बुधवार)
|
सुबह 10:30 बजे से - दोपहर 12:30 बजे तक
|
पेंटिंग (049), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (402), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (417)
|
|
20 मई 2026 (बुधवार)
|
सुबह 10:30 बजे से - दोपहर 1:30 बजे तक
|
संस्कृत (122)
|
|
21 मई 2026 (गुरुवार)
|
सुबह 10:30 बजे से - दोपहर 1:30 बजे तक
|
सामाजिक विज्ञान (087)
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार