CBSE Result 2025: सीबीएसई क्लास 10th 12th रिजल्ट cbse.gov.in पर जल्द, एसएमएस और डिजिलॉकर से कैसे जांचें?
Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 01:43 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी जांच सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) द्वारा सीबीएसई क्लास 10th रिजल्ट 2025 और सीबीएसई क्लास 12th रिजल्ट 2025 (CBSE Board Exam Results 2025) की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से सीबीएसई क्लास 10th 12th रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे।
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam: Math QP | Math Answer Key
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After 10th
Don't Miss: CBSE Class 10th QP's & Answer Key 2026
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पिछले पैटर्न के अनुसार, सीबीएसई 15 से 20 मई के बीच सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। हालांकि, सीबीएसई ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
CBSE Result Date 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से सीबीएसई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2025 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट रोल नंबर, जन्म तिथि व अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीबीएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 15 फरवरी से 18 मार्च तक और सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 मई के मध्य से अंत तक आने की उम्मीद है। लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर results.cbse.nic.in पर विजिट करें।
CBSE Result via SMS 2025: एसएमएस से रिजल्ट कैसे जांचें?
- सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट - मोबाइल फोन पर cbse10 “रोल नंबर” “स्कूल कोड” “सेंटर नंबर” टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें।
- सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट - मोबाइल फोन पर cbse12 “रोल नंबर” “स्कूल कोड” “सेंटर नंबर” टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें।
CBSE Result by Digilocker: डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे जांचें?
- आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।
- स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 अंकों का सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- विवरण भरने के बाद, “NEXT” पर क्लिक करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को सत्यापित करें।
- इसके बाद डिजिलॉकर खाता सफलतापूर्वक सक्रिय हो जाएगा।
- अपने खाते पर जाने के लिए “डिजिलॉकर खाते पर जाएं” पर क्लिक करें।
- दस्तावेजों की जांच करें और अपना सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 जांचें।
अगली खबर
]BITSAT 2025 Registration: बिटसैट पंजीकरण की तिथि 24 अप्रैल तक bitsadmission.com पर बढ़ी, एग्जाम डेट जानें
बिट्स एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन पिलानी, गोवा और हैदराबाद में स्थित बिट्स परिसरों में बीई, बीफार्मा और एमएससी में एकीकृत डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी