CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कल से शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | February 16, 2026 | 02:24 PM IST | 2 mins read
अधिकारियों ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सभी जिलों में पुलिस वालों को एग्जाम सेंटर तक जाने वाले स्टूडेंट्स की मदद करने के लिए कहा गया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 कल से शुरू हो रहे हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 के एग्जाम एक ही शिफ्ट में होंगे, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। भारत समेत 26 देशों के करीब 46 लाख स्टूडेंट इन एग्जाम में शामिल होंगे। क्लास 10 के एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च तक और क्लास 12 के एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक होंगे। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
अधिकारियों ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सभी जिलों में पुलिस वालों को एग्जाम सेंटर तक जाने वाले स्टूडेंट्स की मदद करने के लिए कहा गया है। वीआईपी मार्गों पर स्थित स्कूलों के लिए यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।
CBSE Board Exam 2026: गाइडलाइंस का करना होगा पालन
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, फिजिकल फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर और पुलिस की मौजूदगी रहेगी। अनुचित साधनों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर जैसे उपकरण प्रतिबंधित है।
यदि कोई छात्र इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका पेपर रद्द किया जा सकता है और आगे की कार्रवाई हो सकती है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
CBSE Board 2026 Exam: परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हॉल में केवल जरूरी चीजें ही ले जा सकेंगे, जैसे एडमिट कार्ड की मूल कॉपी, फोटो आईडी प्रूफ, ब्लैक या ब्लू बैल पॉइंट पेन, पारदर्शी वॉटर बॉटल। नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य है।
इस साल कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी लागू हुए हैं। कक्षा 10 के लिए दो प्रयास की व्यवस्था है। कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) शुरू हो गया है, जिससे मूल्यांकन तेज और पारदर्शी होगा।
बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें समय प्रबंधन, शांत रहने और निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया है। बोर्ड का उद्देश्य है कि परीक्षाएं निष्पक्ष, सुरक्षित और तनावमुक्त तरीके से संपन्न हों।
अगली खबर
]Board Exam: बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों द्वारा रोल नंबर जारी करने में देरी को लेकर भाजपा और आप में हुई बहस
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि यह मामला कोविड-19 के समय से जुड़ा है और अभिभावकों के एक वर्ग तथा स्कूल प्रबंधन के बीच कई वर्षों से अदालत में लंबित है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच