Saurabh Pandey | October 12, 2026 | 09:40 AM IST | 1 min read
एनआईसीएल में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने स्केल I में 321 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) पदों के लिए भर्ती प्रकिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है।
एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-I पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एनआईसीएल ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-I के पदों के लिए कुल 321 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से 200 वैकेंसी जनरलिस्ट ऑफिसर्स के लिए हैं, जबकि 121 वैकेंसी अलग-अलग स्पेशलिस्ट क्षेत्रों के लिए उपलब्ध हैं।
एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए एससी, एसटी, PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये और बाकी सभी के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।