Saurabh Pandey | October 12, 2026 | 08:45 AM IST | 1 min read
GATE 2027 के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करने का आज 12 अक्टूबर आखिरी दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की समय-सीमा आज यानी 12 अक्टूबर, 2026 को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन जमा नहीं किया है, वे गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker के जरिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदन में सुधार की सुविधा 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2027 में शामिल होने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है और उम्मीदवार कई बार परीक्षा दे सकते हैं।
श्रेणी | नियमित अवधि (एक पेपर) | नियमित अवधि (दो पेपर) | विस्तारित अवधि (एक पेपर) | विस्तारित अवधि (दो पेपर) |
महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवार | 1000 | 2000 | 1500 | 2500 |
विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवार | 2000 | 4000 | 2500 | 4500 |
जो उम्मीदवार अभी किसी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में पढ़ाई कर रहे हैं, या जिन्होंने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज में सरकार से मान्यता प्राप्त कोई डिग्री प्रोग्राम पूरा कर लिया है, वे GATE 2027 में शामिल होने के पात्र हैं।
Also read Nobel Peace Prize 2026: दक्षिण अफ्रीका की न्यायविद नवनेथेम “नवी” पिल्लै को मिला नोबेल शांति पुरस्कार
परीक्षा तिथि | दिन |
6 फरवरी 2027 | शनिवार |
7 फरवरी 2027 | रविवार |
13 फरवरी 2027 | शनिवार |
14 फरवरी 2027 | रविवार |
20 फरवरी 2027 | शनिवार |
21 फरवरी 2027 | रविवार |