CBSE Revaluation 2025: सीबीएसई कक्षा 10, 12 पुनर्मूल्यांकन, अंक सत्यापन और स्कैन आंसर बुक आवेदन शेड्यूल जारी
Abhay Pratap Singh | May 19, 2025 | 05:47 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड केवल थ्योरी पेपर के लिए पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया करेगा। इसके लिए लागू शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 19 मई को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पुनर्मूल्यांकन, अंकों के सत्यापन और आंसर बुक की फोटोकॉपी के लिए आवेदन शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की एक फोटोकॉपी प्राप्त करनी होगी और मूल्यांकन प्रक्रिया में विसंगति होने पर अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करना होगा। जो उम्मीदवार अंकों के सत्यापन के बाद भी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे सीबीएसई 2025 पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CBSE Class 10 Revaluation 2025: आवेदन शेड्यूल
कक्षा 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र नीचे दी गई सारणी में आवेदन तिथि और शुल्क की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | एक्टिविटी | ड्यूरेशन | फीस |
|---|---|---|---|
| 1 | मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रति प्राप्त करना | ||
| ऑनलाइन आवेदन | 27 मई से 2 जून, 2025 तक | 500 रुपए प्रति विषय स्कैन कॉपी | |
| 2 |
1. अंकों का सत्यापन 2. पुनर्मूल्यांकन 3. सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन |
||
| ऑनलाइन आवेदन | 3 जून से 7 जून, 2025 तक |
1. सत्यापन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 500 रुपए।
2. पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क |
|
नोटिस के अनुसार, “छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए केवल एक बार आवेदन कर सकते हैं और बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन के विरुद्ध किसी अपील या समीक्षा पर विचार नहीं किया जाएगा।” लेटेस्ट अपडेट और अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CBSE Class 12 Revaluation 2025: आवेदन शेड्यूल
कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र नीचे दी गई सारणी में आवेदन तिथि और शुल्क की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | एक्टिविटी | ड्यूरेशन | फीस |
|---|---|---|---|
| 1 |
मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रति प्राप्त करना
|
||
| ऑनलाइन आवेदन | 21 मई से 27 मई, 2025 तक |
700 रुपए प्रति विषय स्कैन कॉपी
|
|
| 2 |
1. अंकों का सत्यापन 2. पुनर्मूल्यांकन 3. सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन |
||
|
ऑनलाइन आवेदन
|
28 मई से 3 जून, 2025 तक |
1. सत्यापन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 500 रुपए।
2. पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार