CBSE Board Results 2024: फर्जी सर्टिफिकेट जमा करने पर 102 छात्रों को सीबीएसई का नोटिस, 21 मई तक देना होगा जवाब
Santosh Kumar | May 16, 2024 | 04:06 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने छात्रों को चेतावनी दी है कि यदि वे सहायक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय को अपना जवाब प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने पर 102 छात्रों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें 10वीं कक्षा के 49 और 12वीं कक्षा के 53 छात्रों के नाम शामिल हैं। बोर्ड ने छात्रों के नतीजों को बाद की श्रेणी (आरएल) में रखा है यानी इन उम्मीदवारों के बोर्ड नतीजे बाद में जारी किए जाएंगे।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड ने ऐसे छात्रों से सहायक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में अपना जवाब जमा करने को कहा है। बोर्ड ने छात्रों को चेतावनी भी दी है कि यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिसूचना जारी करते हुए, सीबीएसई ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि सभी उम्मीदवार नोटिस की तारीख से 7 दिनों के भीतर यानी 21 मई 2024 तक अपने उत्तर सभी सहायक दस्तावेजों के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कर दें। अन्यथा ऐसे उम्मीदवारों को होने वाली किसी भी हानि/क्षति के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
Also read CBSE 12th Board Result 2024: सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर पीएम मोदी का ट्वीट, छात्रों को दी बधाई
सीबीएसई ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, परीक्षा फॉर्म जमा करते समय यह दर्शाने वाला अधिवास प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है कि उम्मीदवार दिल्ली का निवासी है। प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारियों ने सीबीएसई को बताया कि उन्होंने इन छात्रों द्वारा जमा किए गए प्रमाणपत्र जारी नहीं किए हैं।
सीबीएसई ने कहा, “इसलिए, इन उम्मीदवारों के परिणाम 13 मई को घोषित नहीं किए गए और उन्हें सीबीएसई परीक्षा उप-नियमों के नियम 60 के अनुसार बाद में परिणाम (आरएल) श्रेणी के तहत रखा गया है।” बता दें कि बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 93.60 प्रतिशत रहा है, वहीं 12वीं कक्षा में 87.98 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
अगली खबर
]HBSE Compartment Exam 2024: हरियाणा 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट फॉर्म bseh.org.in पर जारी; आवेदन प्रक्रिया शुरू
जो छात्र मैट्रिक, इंटर वार्षिक बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आवेदन शुरू कर दिया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल