CBSE Board Class 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट cbse.gov.in पर जल्द; 12वीं की परीक्षा समाप्त
Abhay Pratap Singh | April 4, 2025 | 02:51 PM IST | 1 min read
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड नंबर जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीबीएसई की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई क्लास 10th 2025 मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज यानी 4 अप्रैल को समाप्त हो गई है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू हुई थी। बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड नंबर जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी।
CBSE Class 10th, 12th Results 2025: पिछले 5 वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
| साल | कक्षा 10 | कक्षा 12 |
|---|---|---|
|
2024 |
93.60% |
87.98% |
|
2023 |
93.12% |
87.33% |
|
2022 |
94.40% |
92.71% |
|
2021 |
99.04% |
99.37% |
|
2020 |
91.46% |
88.78% |
Also read CBSE Curriculum 2025-26: सीबीएसई सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी करिकुलम cbseacademic.nic.in पर जारी
सीबीएसई रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद किसी भी विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए बोर्ड पूरक परीक्षा आयोजित करेगी। वहीं, सीबीएसई परिणाम 2025 में प्राप्त अंकों से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे अंकों के सत्यापन या परिणाम सुधार के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। अंक सत्यापन के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
क्लास 10 सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में इस साल लगभग 42 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें से 24.12 लाख विद्यार्थी कक्षा 10 और 17.88 लाख स्टूडेंस कक्षा 12 परीक्षा में उपस्थित हुए।
CBSE Class 10 Results 2025 Date: कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
- कक्षा 10 के परिणाम के लिए लिंक का चयन करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीबीएसई 10 का रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी