CBSE 10th Second Board Exam 2026: दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक आवेदन, 15 मई से होगा एग्जाम
Santosh Kumar | April 25, 2026 | 05:40 PM IST | 1 min read
दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 नियमित उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिनमें से 5,25,655 ने सुधार के लिए, 85,285 ने 'कंपार्टमेंट' श्रेणी के तहत तथा 57,914 ने 'कंपार्टमेंट' तथा सुधार दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन किया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अधिकांश आवेदन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों में सुधार के लिए किए गए हैं, जिसके परिणाम इस महीने की शुरुआत में घोषित किए गए थे। सीबीएसई ने यह जानकारी दी।
दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 नियमित उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिनमें से 5,25,655 ने सुधार के लिए, 85,285 ने 'कंपार्टमेंट' श्रेणी के तहत तथा 57,914 ने 'कंपार्टमेंट' तथा सुधार दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन किया है।
बोर्ड ने बताया है कि कक्षा 10 की दूसरी परीक्षा के लिए छात्रों को पहली (मुख्य) परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा, दूसरी परीक्षा 'कंपार्टमेंट' श्रेणी वाले छात्रों और अंकों में सुधार चाहने वालों के लिए एक अतिरिक्त अवसर होगी।
बोर्ड द्वारा अंक-तालिका-सह-प्रमाणपत्र में दोनों परीक्षाओं में से सबसे अच्छे अंक दिखाए जाएंगे। जो छात्र पहली परीक्षा पास कर लेते हैं, वे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं।
सीबीएसई ने कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर 21 मई, 2026 को समाप्त होंगी। परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल