CBSE Board Result 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे 20 मई के बाद होंगे जारी, आधिकारिक पोर्टल से मिली जानकारी
Santosh Kumar | May 3, 2024 | 04:33 PM IST | 1 min read
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की थीं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़ी बड़ी जानकारी मिली है। खबर है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे इस साल 20 मई को जारी किए जा सकते हैं। यह जानकारी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे रिजल्ट से जुड़े अपडेट बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
CBSE Board Result 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को परीक्षा रोल नंबर जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड इस साल संभवत: 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन घोषित कर सकता है।
CBSE 10th, 12th Result 2024 छात्रों के लिए एसएमएस के माध्यम से और डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट - digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। स्कोरकार्ड में छात्र के बारे में विवरण जैसे उनका नाम, रोल नंबर, विषय-वार अंक, समग्र अंक/ग्रेड आदि होंगे।
Also read CBSE Results 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, फेक नोटिस वायरल
CBSE 10th, 12th Result 2024: 10वीं, 12वीं के नतीजे ऐसे देखें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद आसानी से देख सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- CBSE 10th, 12th Result 2024 के अलग-अलग लिंक पर क्लिक करें।
- CBSE Board Result 2024 क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. जांचें और डाउनलोड करें।
बता दें कि बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की थीं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। सीबीएसई 2024 बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए लगभग 39 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
अगली खबर
]MH CET 3-Year LLB Final Answer Key: एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी फाइनल आंसर-की जारी, परिणाम जल्द होगा घोषित
अनंतिम उत्तर कुंजी पर एमएच सीईटी आपत्ति निवारण इसकी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र