CAT 2024 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि 13 सितंबर
Santosh Kumar | August 1, 2024 | 08:53 AM IST | 2 mins read
कैट 2024 शेड्यूल के अनुसार, कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए कैट 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: एमबीए कोर्सेज में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (कैट 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो गई है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए कैट 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैट 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर शाम 5 बजे तक है।
CAT 2026: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैट 2024 शेड्यूल के अनुसार, कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए कैट 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। विस्तृत कैट अधिसूचना 2024 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
CAT Registration 2024: पात्रता मानदंड
कैट 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी जैसे आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के पास स्नातक में कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
परीक्षा 2024 देशभर के 170 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन के समय अभ्यर्थी कुल 5 परीक्षा शहरों में से चुन सकेंगे। जानकारी के अनुसार कैट 2024 का परिणाम जनवरी 2025 में घोषित किया जा सकता है।
कैट 2024 परीक्षा में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (क्यूए) सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे। कैट 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईएम संस्थानों के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
Also read Bihar ITICAT 2024 Counselling: बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग पंजीकरण तिथि बढ़ी, जानें विस्तारित शेड्यूल
CAT 2024 Registration Link: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, New Candidate Registration Link पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें।
- कैट 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, इसे भरें।
- दस्तावेज जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- विवरणों को जांचें और फॉर्म सबमिट करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच