CAT 2024 Exam Guidelines: आईआईएम कैट एग्जाम 24 नवंबर को; परीक्षा के दिन इन 10 बातों का रखें ध्यान
Santosh Kumar | November 18, 2024 | 05:23 PM IST | 2 mins read
कैट एग्जाम 2024 आईआईएम कलकत्ता द्वारा 170 शहरों में 350 से अधिक केंद्रों पर 3 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को कैट 2024 परीक्षा आयोजित की जाएगी। कैट परीक्षा का पूरा नाम कॉमन एडमिशन टेस्ट है। यह भारत में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अब कैट 2024 परीक्षा में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में आवेदक को परीक्षा से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए। इस लेख में परीक्षा से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets | RC | 10 Repeated Quant Concepts
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अभी तक इसे डाउनलोड नहीं कर पाए हैं, वे इसे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर लें।
कैट 2024 परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी। कैट 2024 परीक्षा 3 सेक्शन में आयोजित की जाएगी।
CAT 2024 Mock Test: मॉक टेस्ट का करें प्रयास
उम्मीदवार कैट 2024 एडमिट कार्ड से अपने परीक्षा शहर, केंद्र और स्लॉट का विवरण पहले ही देख सकते हैं। कैट एग्जाम 2024 आईआईएम कलकत्ता द्वारा 170 शहरों में 350 से अधिक केंद्रों पर 3 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले संस्थान ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार के लिए कैट मॉक टेस्ट 2024 उपलब्ध कराया था। कैट पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक कैट 2024 मॉक टेस्ट का प्रयास करना चाहिए।
Also read CAT 2024: 24 नवंबर को कैट परीक्षा; जानें अंतिम समय में अधिकतम अंक पाने के लिए जरूरी टिप्स और टॉपिक्स
CAT 2024 Exam Guidelines: इन 10 बातों का रखें ध्यान
कैट 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नियमों का पालन करना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। इन सबके लिए आप नीचे दिए गए 10 बिंदुओं में देख सकते हैं-
- आवेदकों को कैट एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए स्व-घोषणा पत्र भी एक आवश्यक दस्तावेज है।
- कैट 2024 परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले एग्जाम सेंटर देखने के लिए जाएं।
- कैट एडमिट कार्ड 2024 में दी गई रिपोर्टिंग टाइम पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- बैठने की व्यवस्था की जांच करें और परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीट न छोड़ें।
- यदि किसी को शौचालय जाना है तो सीट पर बैठने से पहले ही चले जाएं।
- एग्जाम के दौरान दी गई स्क्रैच शीट पर ही रफ वर्क करें।
- परीक्षा कक्ष से बाहर निकलते समय निरीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई रफ शीट जमा करनी होगी।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में निरीक्षकों की बात माननी चाहिए।
- कैलकुलेटर, घड़ी, फोन कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु एग्जाम रूम में न लें जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा