Santosh Kumar | November 18, 2024 | 02:52 PM IST | 1 min read
कैट 2024 का आयोजन देश भर के 170 से अधिक शहरों में किया जाएगा। आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल (एबीबीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपने एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कैट 2024 स्कोर स्वीकार करने की घोषणा की है। इस संबंध में आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल (एबीबीएस) द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है। कैट 2024 का आयोजन 24 नवंबर को आईआईएम कलकत्ता द्वारा किया जाएगा। कैट 2024 का आयोजन 3 शिफ्ट में किया जाएगा।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
एबीबीएस में एमबीए प्रोग्राम मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशन, बिजनेस एनालिटिक्स और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे विभिन्न विशेषज्ञता प्रदान करता है। पाठ्यक्रम को उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल के कार्यकारी निदेशक अजितेश बसानी ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा, "एबीबीएस में, हम ऐसे लीडर्स को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो नवाचार और परिवर्तन को आगे बढ़ाते हैं।"
बसानी ने यह भी कहा कि कैट 2024 के स्कोर को स्वीकार करके हमारा लक्ष्य देश के कुछ सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को अपने एमबीए कार्यक्रमों में लाना है। बता दें कि आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है।
कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को 3 पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक।
कैट 2024 परीक्षा देश भर के 170+ शहरों में आयोजित की जाएगी। आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट एडमिट कार्ड 2024 5 नवंबर को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार iimcat.ac.in के माध्यम से कैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।