CAPF SI LDCE Recruitment 2026: सीएपीएफ एसआई जीडी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 08:54 AM IST | 2 mins read

सीएपीएफ ने एसआई जीडी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक भाग में कम से कम 45% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : गृह मंत्रालय के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में 'लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन' (LDCE) के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 है।

इस भर्ती के माध्यम से बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में सेवारत पात्र पुरुष और महिला कार्मिकों के लिए कुल 1,167 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पात्र कार्मिक केवल बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीएपीएफ एसआई (जीडी) भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो (3 महीने से अधिक पुरानी न हो), सेवा एवं पात्रता प्रमाण पत्र, अंडरटेकिंग और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) अपलोड करना अनिवार्य है। अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CAPF SI LDCE Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

सीएपीएफ एसआई (जीडी) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा में शामिल होने वाले बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के सेवारत कांस्टेबल (जीडी/ट्रेड्समैन), हेड कांस्टेबल (जीडी) और एएसआई (जीडी) तथा एसएसबी के एएसआई (जीडी) पात्र होंगे, बशर्ते उन्होंने बेसिक ट्रेनिंग सहित कम से कम 4 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो।

CAPF SI LDCE Recruitment 2026: आयुसीमा

सीएपीएफ एसआई (जीडी) एलडीसी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार की मेडिकल श्रेणी 'SHAPE-I' होनी चाहिए और पिछले पांच वर्षों का सेवा रिकॉर्ड (APAR) बिना किसी दाग के कम से कम 'अच्छा' होना आवश्यक है।

CAPF SI LDCE Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

बल
जेंडर
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अनारक्षित
कुल
कुल योग
बीएसएफ (BSF)
पुरुष
33
17
173
223
235
बीएसएफ (BSF)
महिला
2
1
9
12

सीआरपीएफ (CRPF)
पुरुष
52
26
269
347
377
सीआरपीएफ (CRPF)
महिला
05
02
23
30

एसएसबी (SSB)
पुरुष/ महिला
19
9
97
125
125
आईटीबीपी (ITBP)
पुरुष/ महिला
56
32
342
430
430
कुल महायोग





1167

Also read UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अपडेट

CAPF SI LDCE Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

सभी सीएपीएफ के उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आउटसोर्स की गई फर्म आयोजित करेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 200 अंकों का केवल एक प्रश्न-पत्र होगा, जिसमें निम्नलिखित विषयों पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे-

विषय
अंक
समय अवधि
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning)
50
3:30 घंटे
बोधगम्यता एवं संप्रेषण कौशल (Comprehension and Communication Skill)
50

संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)
50

सामान्य जागरूकता एवं व्यावसायिक ज्ञान (General Awareness and Professional Knowledge)
50

कुल
200
3:30 घंटे

CAPF SI LDCE Recruitment 2026: न्यूनतम क्वालीफाई अंक

सीएपीएफ एसआई (जीडी) परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक भाग में कम से कम 45% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]