CA Inter, Foundation 2024 Exam Date: सीए इंटर, फाउंडेशन सितंबर परीक्षा की तारीख घोषित, देखें शेड्यूल
Santosh Kumar | May 18, 2024 | 02:34 PM IST | 1 min read
आईसीएआई द्वारा शेड्यूल के अनुसार, आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीए फाउंडेशन 2024 पंजीकरण विंडो 1 मई को बंद कर दी गई है। आईसीएआई सीए सितंबर 2024 परीक्षा 12 से 23 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा का पूरा शेड्यूल इस लेख में या संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर देख सकते हैं।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यदि परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय निकायों द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा समय सारणी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
ICAI CA 2024 Exam Schedule: आईसीएआई सीए परीक्षा शेड्यूल
आईसीएआई द्वारा शेड्यूल के अनुसार, आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी। सीए फाउंडेशन 2024 परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स रेगुलेशन के तहत परिषद द्वारा अधिसूचित योजना में शामिल पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
दूसरी ओर, सीए इंटर परीक्षा 2024 12 से 23 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली है। सीए इंटर परीक्षा 2024 दो समूहों में आयोजित की जाएगी। ग्रुप 1 की परीक्षा 12, 14, 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को होगी। आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "मिलाद उन-नबी के कारण 16 सितंबर 2024 (सोमवार) को कोई परीक्षा निर्धारित नहीं की जाएगी।
CA Inter, Foundation 2024 Exam Date: ऐसे देखें शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए इंटर, फाउंडेशन 2024 परीक्षा के लिए जारी नोटिस देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- ICAI CA 2024 Exam Schedule से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- परीक्षा शेड्यूल की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसमें परीक्षा की तिथि को जांचें और फाइल डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’