'Superpower' होने का दावा कर बीटेक छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती
Santosh Kumar | October 30, 2024 | 02:20 PM IST | 1 min read
पुलिस के अनुसार, प्रभु पिछले एक सप्ताह से परेशान था। उसका दावा था कि उसके पास अलौकिक शक्तियां हैं वह बिना चोट खाए इमारतों से कूद सकता है।
कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स कर रहे प्रभु नाम के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे लगा कि उसके पास सुपरपावर है और उसे कुछ नहीं होगा। फिलहाल छात्र अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।
जानकारी के अनुसार, निजी कॉलेज के तीसरे वर्ष के छात्र प्रभु ने सोमवार (28 अक्टूबर) शाम को कॉलेज के छात्रावास की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसके सिर और अंगों में चोट लग गई। इसके बाद प्रभु को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रभु पिछले एक सप्ताह से परेशान था और अपने दोस्तों से कह रहा था कि उस पर काला जादू का असर है। उसने दावा किया कि उसके पास अलौकिक शक्तियां हैं और वह बिना चोट खाए इमारतों से कूद सकता है।
Also read MBBS Student Suicide: यूपी के निजी मेडिकल कॉलेज में फंदे से लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव
Tamil Nadu Btech Student: गंभीर अवसाद में था छात्र
सोमवार शाम करीब 6:30 बजे प्रभु ने अचानक कॉलेज हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसके सिर और हाथ-पैर में चोट लग गई। अन्य छात्रों ने उसे ओथक्कलमंडपम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बाद में उसे कोयंबटूर के गंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चेट्टीपलायम पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को प्रभु के मोबाइल में कुछ वीडियो मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, छात्र की हालत स्थिर है, हालांकि उसे पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर ने कहा, "छात्र गंभीर अवसाद में था, इसलिए उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।" पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच चल रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच