BSSC CGL 2025 Registration: बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रोसेस, लास्ट डेट
Santosh Kumar | August 25, 2025 | 07:52 PM IST | 2 mins read
इससे पहले 18 अगस्त से शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया को परीक्षा शुल्क में प्रस्तावित संशोधन के कारण स्थगित कर दिया गया था।
नई दिल्ली: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने आज, 25 अगस्त 2025 से चतुर्थ संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 विभिन्न विभागों पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com के माध्यम से 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले 18 अगस्त से शुरू होने वाली बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 प्रक्रिया को परीक्षा शुल्क में प्रस्तावित संशोधन के कारण स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब यह प्रक्रिया नई तारीखों के साथ फिर से शुरू हो गई है।
BSSC CGL 2025 Registration: आवेदन शुल्क में कमी
संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब सभी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये कर दिया गया है। पहले सामान्य वर्ग व अन्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 540 रुपये और एससी/एसटी, दिव्यांग व बिहार निवासी महिलाओं के लिए 135 रुपये था।
आवेदन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं: ओटीआर और आवेदन पत्र भरना। उम्मीदवारों को बीएसएससी की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा, जिसमें नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन पत्र भर सकते हैं, जिसमें व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरने के साथ पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करना शामिल है।
BSSC CGL 2025 Recruitment: आयु सीमा, चयन प्रक्रिया
बीएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन होगा। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार