BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन शुरू, वेतन 40500 रुपये

Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 08:00 AM IST | 2 mins read

बीएसएनएल जेटीओ 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) चरण शामिल है।

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती 2026 के लिए 4 जून से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 3 जुलाई तक बीएसएनएल जेटीओ 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक मानंदड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त किसी संस्थान/विश्वविद्यालय से दूरसंचार/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ रेडियो/ कंप्यूटर/ इलेक्ट्रिकल/ सूचना प्रौद्योगिकी/ इंस्ट्रूमेंटेशन में से किसी भी विषय में इंजीनियरिंग स्नातक (बीई/बीटेक) की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। या आवेदक के पास इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदक की आयु 3 जुलाई, 2027 तक 20 से 30 वर्ष के बीच हो। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 के तहत कुल 100 जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पद भरे जाएंगे, जिसमें सामान्य के 61, ईडब्ल्यूएस के 11, ओबीसी के 10, एससी के 12 और एसटी के 6 पद शामिल हैं।

Also read RPSC RAS Notification 2026: आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी, 4 जून से करें आवेदन

बीएसएनएल जेटीओ रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 2000 रुपये और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो 4 जुलाई से 10 जुलाई तक खुली रहेगी। बीएसएनएल जेटीओ 2026 परीक्षा अगस्त महीने में होने की संभावना है।

बीएसएनएल जेटीओ 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) चरण शामिल है। जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को आईडीए पे स्केल (ई-1) के तहत 16,400 से 40,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही, अन्य भत्ता और सुविधाएं शामिल हैं।

BSNL JTO Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएनएल जेटीओ एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://externalexam.bsnl.co.in/ पर जाएं।
  • ‘जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर 2026- रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]