BSF HC Answer Key 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ-आरएम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 4-6 नवंबर तक रहेगी एक्टिव
Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 03:03 PM IST | 2 mins read
बीएसएफ हेड कांस्टेबल (आरओ-आरएम) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो सक्रिय कर दी गई है। उम्मीदवार 4 से 6 नवंबर के बीच अपनी आपत्तियां भेज सकेंगे।
नई दिल्ली :
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए आयजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए अपना 'ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल' खोल दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 से 6 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक अपने उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वे 4 नवंबर से 6 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) के बीच आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ केवल पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन रिस्पॉन्स लिंक के माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी, जिसके आधार पर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
ऑनलाइन पोर्टल के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों या प्रश्नों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज न कराने की स्थिति में उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के बाद के चरण में पुनर्मूल्यांकन के लिए किसी भी न्यायालय में कोई कानूनी दावा करने का अधिकार नहीं होगा।
BSF RO-RM Answer Key 2026 Link: आंसर की ऑब्जेक्शन प्रक्रिया
- सबसे बीएसएफ भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- 'ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल' या 'ऑनलाइन रिस्पॉन्स' लिंक खोलें।
- अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की को एक साथ देखें।
- जिस प्रश्न पर आप आपत्ति जताना चाहते हैं, उसे चुनें और अपनी आपत्ति दर्ज करें।
- अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज साक्ष्य अपलोड करें।
- अंत में अपनी आपत्ति सबमिट करें और अपने रिकॉर्ड के लिए इसकी एक कॉपी या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।
BSF HC RO-RM Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया के चरण
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) - क्वालिफाइंग
- कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) - 200 अंक
- डिक्टेशन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट (केवल HC RO के लिए) - 50 अंक
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार