BSF Tradesman Admit Card 2026: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड rectt.bsf.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि

Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 12:50 PM IST | 2 mins read

बीएसएफ द्वारा उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भेजा जाएगा, जो उन्होंने आवेदन प्रक्रिया के दौरान दिए थे। बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

बीएसएफ द्वारा उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भेजा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में सफल रहे हैं, वे अब आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेने के लिए, पहचान प्रमाण के साथ-साथ एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र आने से पहले अपने बीएसएफ ट्रेड्समैन ई-एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए। बीएसएफ परीक्षा नोटिस के अनुसार, ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 17 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

बीएसएफ द्वारा उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भेजा जाएगा, जो उन्होंने आवेदन प्रक्रिया के दौरान दिए थे। बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, वे +91-9513251955 पर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

BSF Tradesman Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  2. बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब उम्मीदवार लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  4. लॉगिन विवरण (पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड) दर्ज करें और कैप्चा टाइप करें।
  5. बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. अब परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और केंद्र के विवरण को ध्यान से चेक कर लें।
  7. बीएसएफ ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
  8. अब परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड की 2 प्रतियां प्रिंट कर लें।

BSF Tradesman Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का पूरा नाम और रोल नंबर
  2. पंजीकरण या आवेदन संख्या
  3. पद का नाम - कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)
  4. भर्ती चक्र - 2024-25
  5. परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और गेट बंद होने का समय
  6. आवंटित शिफ्ट और केंद्र का नाम व पता
  7. पासपोर्ट फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर
  8. जन्म तिथि और श्रेणी
  9. परीक्षा के नियम और निर्देश

Also read IBPS PO-MT Reserve List Allotment: रिजर्व लिस्ट से अंतरिम आवंटन जारी, जानें चयन और जॉइनिंग की पूरी प्रक्रिया

BSF Tradesman Exam Date: परीक्षा तिथि

बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती लिखित परीक्षा 2 दिसंबर 2026 को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में होगी।

पाली पाली का समय अवधि
पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 120 मिनट
दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक 120 मिनट
तीसरी पाली शाम 5 बजे से 7 बजे तक 120 मिनट


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]