Santosh Kumar | November 18, 2024 | 12:07 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 का रिजल्ट आज यानी 18 नवंबर को जारी किया जाएगा। यह जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने साझा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए इसे चेक कर सकेंगे। बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2024 दोपहर 1:45 बजे जारी किया जाएगा।
बोर्ड एसटीईटी पेपर 1 और 2 का रिजल्ट जारी करेगा। बीएसईबी एसटीईटी 2024 दो पालियों में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित की गई थी। दोनों पेपर की आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, एसटीईटी पेपर-1 में 3 लाख 59 हजार 489 अभ्यर्थी और पेपर-2 में 2 लाख 37 हजार 442 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एसटीईटी 2024 परीक्षा चरण 1 पेपर 1 का आयोजन 18 से 29 मई तक किया गया था जबकि पेपर 2 का आयोजन 11 से 19 जून तक किया गया था।
उम्मीदवारों को बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा के श्रेणीवार उत्तीर्ण अंकों की जांच कर सकते हैं-
वर्ग | योग्यता प्रतिशत | योग्यता अंक |
|---|---|---|
सामान्य | 50% | 75 |
बीसी | 45.5% | 68.25 |
ओबीसी | 42.5% | 63.75 |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 40% | 60 |
महिला | 40% | 60 |
Also readBSEB Sakshamta Pariksha Result 2024: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2 रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-