BSEB OFSS Admission 2024: 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए बिहार ओएफएसएस आवेदन का कल आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | April 19, 2024 | 05:49 PM IST | 2 mins read
ओएफएसएस के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बिहार बोर्ड द्वारा ओएफएसएस पोर्टल पर 11 अप्रैल 2024 से शुरू कर दी गई है। बोर्ड बिना शुल्क भुगतान के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) के माध्यम से 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन विंडो कल यानी 20 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे संबंधित अधिसूचना बीएसईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है।
ऑनलाइन प्रवेश के लिए छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके तहत बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी), सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई), इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) या किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं।
Bihar OFSS Admission 2024: 11 अप्रैल से शुरू है आवेदन
बिहार बोर्ड द्वारा ओएफएसएस के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बिहार बोर्ड द्वारा ओएफएसएस पोर्टल पर 11 अप्रैल 2024 से शुरू कर दी गई है। बोर्ड बिना शुल्क भुगतान के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में कर सकते हैं।
ऑफलाइन शुल्क का भुगतान इलाहाबाद बैंक या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में जाकर जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी होना आवश्यक है। एडमिशन से संबंधित सभी जानकारी मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी पर भेजी जाएंगी।
BSEB OFSS Admission 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए बिहार ओएफएसएस आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.org पर जाएं।
- नीचे 'Click Here to Apply for Admission in Intermediate Schools' पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित डिटेल को आवेदन करने से पहले ध्यान से पढ़ें।
- अब पेज के अंत में बॉक्स पर Tick करके पोर्टल पर आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसमें जरूरी विवरण भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या असुविधा के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना में विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल