BSEB JEE-NEET Free Coaching: बीएसईबी जेईई-नीट फ्री कोचिंग आवेदन शुरू; सीबीएसई-आईसीएसई छात्रों के लिए मौका
Santosh Kumar | May 11, 2024 | 04:05 PM IST | 2 mins read
जेईई-नीट फ्री कोचिंग के लिए इच्छुक छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com/index पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 11वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए जेईई-नीट की मुफ्त कोचिंग के लिए एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। समिति द्वारा संचालित गैर आवासीय शिक्षा राज्य के नौ प्रमंडलों में छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार बोर्ड इस 2 साल के कोर्स के दौरान छात्रों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। बीएसईबी द्वारा शुरू किए गए इस पाठ्यक्रम में सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं।
जेईई-नीट फ्री कोचिंग के इच्छुक छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com/index पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 मई तक जारी रहेगी। बता दें कि बोर्ड ने पहले भी आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसका रिजल्ट भी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो छात्र पहले परीक्षा दे चुके हैं वे चाहें तो दोबारा फॉर्म भर सकते हैं।
JEE-NEET Free Coaching: प्रमुख विशेषताएं
बीएसईबी जेईई-नीट फ्री कोचिंग कोर्स की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
- देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों को विशेष शिक्षा प्रदान की जाएगी।
- पढ़ाने वाले शिक्षक वही होंगे जो पहले कोटा, हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता आदि के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके होंगे।
- प्रत्येक छात्र को संपूर्ण पाठ्यक्रम अवधि (दो वर्ष) के लिए प्रति माह 1,000/- रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- आईआईटी जेईई/नीट के लिए उच्च गुणवत्ता वाली विशेष शिक्षण सामग्री छात्रों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
- आपको अपने घर के पास शैक्षणिक संस्थान में जेईई/नीट के लिए मुफ्त ट्यूशन मिलेगा।
- आपकी पसंद के जिले के सरकारी +2 विद्यालय में निःशुल्क नामांकन किया जाएगा।
Also read BSEB JEE-NEET Free Coaching: बीएसईबी 10वीं टॉपर्स को जेईई-नीट फ्री कोचिंग की सुविधा
BSEB JEE-NEET Free Coaching: पात्रता, चयन प्रक्रिया
बीएसईबी जेईई-नीट फ्री कोचिंग के लिए पात्रता मानदंड की बात करें तो बीएसईबी/सीबीएसई/आईसीएसई/अन्य बोर्डों की कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफल छात्र, जो बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड से संबद्ध +2 स्कूलों में कक्षा 11वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं। इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
समिति द्वारा संचालित इस निःशुल्क गैर-आवासीय शिक्षा के लिए सभी इच्छुक छात्र-छात्राएं coaching.biharboardonline.com/index पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर जिले में से किसी एक या एक से अधिक जिले का विकल्प भर सकते हैं।
निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले छात्रों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण का पूरा विवरण जांच लें।
अगली खबर
]COMEDK UGET 2024 Exam Guidelines: कॉमेडके यूजीईटी एग्जाम कल; जानें परीक्षा से जुड़े अहम दिशानिर्देश
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी किया जा चुका है। प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को विशिष्ट दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच