BSEB DElEd Exam Schedule: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा शेड्यूल घोषित, कल जारी होगा एडमिट कार्ड
Santosh Kumar | March 19, 2024 | 01:36 PM IST | 1 min read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए दो पालियों में होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएसईबी की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 20 मार्च को जारी किए जाएंगे।
बीएसईबी द्वारा डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जिसके बाद दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल आप नीचे देख सकते हैं-
| परीक्षा की तिथि |
प्रथम पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) |
दूसरी पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) |
|---|---|---|
|
30.03.2024 |
S-1 शिक्षा के परिप्रेक्ष्य-2 |
S-2 बालविकास व मनोविज्ञान-2 |
|
01.04.2024 |
S-3 विद्यालय की समझ व कक्षा का प्रबंधन-2 |
S-4 शिक्षा का साहित्य |
|
02.04.2024 |
S-5 सम्प्रेषण के तरीके |
S-6 अंग्रेजी का शिक्षणशास्त्र-2 |
|
03.04.2024 |
गणित का शिक्षणशास्त्र-2 |
विज्ञान / सामाजिक अध्ययन का शिक्षणशास्त्र |
|
04.04.2024 |
भाषा का शिक्षणशास्त्र (कोई एक) हिन्दी-2/संस्कृत/मैथिली / बांगला/उर्दू |
कोई परीक्षा नहीं |
Also read Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड में नहीं आए अच्छे मार्क्स तो ऐसे कराएं रिजल्ट की दोबारा जांच
BSEB DElEd Exam Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी डी.एल.एड परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- प्रवेश पत्र जारी होने के बाद वेबसाइट पर आईडी और पासवर्ड डालकर अकाउंट लॉगिन करें।
- यहां स्क्रीन पर Admit Card प्रदर्शित हो जाएगा, इसमें दी गई डीटेल को जांचें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड कर इसका एक प्रिंट आउट निकलवा लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने की तारीख से कम से कम एक दिन पहले एडमिट कार्ड पर उल्लिखित परीक्षा केंद्र का स्थान पता कर लें ताकि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर जाने में कोई कठिनाई न हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार