Santosh Kumar | March 22, 2024 | 10:33 AM IST | 1 min read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए दो पालियों में होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने हाल ही में आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर परीक्षा तिथि की अधिसूचना भी जारी की थी।
बीएसईबी द्वारा डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जिसके बाद दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल आप नीचे देख सकते हैं-
परीक्षा की तिथि | प्रथम पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) | दूसरी पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) |
---|---|---|
30.03.2024 | S-1 शिक्षा के परिप्रेक्ष्य-2 | S-2 बालविकास व मनोविज्ञान-2 |
01.04.2024 | S-3 विद्यालय की समझ व कक्षा का प्रबंधन-2 | S-4 शिक्षा का साहित्य |
02.04.2024 | S-5 सम्प्रेषण के तरीके | S-6 अंग्रेजी का शिक्षणशास्त्र-2 |
03.04.2024 | गणित का शिक्षणशास्त्र-2 | विज्ञान / सामाजिक अध्ययन का शिक्षणशास्त्र |
04.04.2024 | भाषा का शिक्षणशास्त्र (कोई एक) हिन्दी-2/संस्कृत/मैथिली / बांगला/उर्दू | कोई परीक्षा नहीं |
Also readBihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड में नहीं आए अच्छे मार्क्स तो ऐसे कराएं रिजल्ट की दोबारा जांच
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी डी.एल.एड परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने की तारीख से कम से कम एक दिन पहले एडमिट कार्ड पर उल्लिखित परीक्षा केंद्र का स्थान पता कर लें ताकि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर जाने में कोई कठिनाई न हो।